अवैध खनन पर शिकंजा — सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन परिवहन में लिप्त दो डम्परों को सीज कर दिया।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि देख मौके पर वाहनों की जांच की। जांच में दोनों डम्पर बिना वैध परमिट के खनन सामग्री ले जाते पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों वाहनों को सीज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े कोई भी वाहन, चालक या गिरोह बख्शे नहीं जाएंगे। अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़