सहारनपुर — नगर निगम की अनियमित जल‑निकासी पर हड़कंप
पुराना कलसिया रोड ताहिऱ गार्डन के बराबर मे अब्दुल द्वारा विकसित अवैध कॉलोनी को विकास प्राधिकरण द्वारा दो बार बुलडोज किया गया लेकिन शासन के आदेश को निगम इंजीनियर नें धता बताते हुए कॉलोनी को लाभ देने के लिये वैध मानते हुए बिचौबीच नाला विकसित कर दिया सरकार को लाखो रूपये की आर्थिक हानि पहुंचाई गई महापौर संज्ञान ले
सहारनपुर नगर निगम (एसएनसी) ने एक निजी अवैध कॉलोनी में लाखों रुपये खर्च कर नाला निर्माण कर दिया। नियमों के अनुसार, नगर निगम केवल स्वीकृत क्षेत्रों में ही जल‑निकासी का काम कर सकता है; अवैध कॉलोनियों में कोई वित्तीय सहायता या अनुदान नहीं दिया जा सकता
स्थानीय निवासी और सामाजिक संगठनों ने इस कदम को “भ्रष्टाचार” कहा है। उन्होंने निगम के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर, उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की है।
_सहारनपुर नगर निगम के इस अनियमित कार्य पर आगे की जांच जारी है; यदि दोषी पाए गए तो संबंधित अधिकारियों पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़