नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग की धरोहर : कनहरी हिल पर विकसित हुआ नया बायोडायवर्सिटी पार्क अब जनता को समर्पित!
बतौर विधायक शुरू किया गया कार्य आज पूरा हुआ !
हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह वर्तमान सांसद मनीष जयसवाल ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधित्व करते हुए कनहरी के विकास के लिए मेरा सतत प्रयास रहा है। इसी क्रम में जुलाई 2023 में वन विभाग द्वारा शुरू किए गए बायोडायवर्सिटी पार्क का कार्य अब पूर्ण होकर मूर्त रूप में सबके सामने है।
यह करीब ₹3 करोड़ 7 लाख की लागत से 6 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में बने इस पार्क में जंगली जानवरों, पक्षियों और प्रकृति से जुड़े आकर्षक स्टैच्यू स्थापित किए गए हैं। कनहरी की प्राकृतिक शांति, तालाब और हरियाली के मध्य यह पार्क अवलोकन और तफरीह के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा।
जिसका आज दिनांक 15 नवंबर को बायोडायवर्सिटी पार्क के उद्घाटन समारोह के अवसर पर पहुंचकर परिसर का अवलोकन किया और वन विभाग के साथ मिलकर एक महोगनी का पौधा भी लगाया। यह पार्क अब आधिकारिक रूप से हजारीबाग की जनता को समर्पित है।
इस पार्क में घूमने के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित है, लेकिन जल्द ही स्थानीय प्रकृति प्रेमियों के लिए मासिक पास की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने आगे कहा इस खूबसूरत धरोहर को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम इसे मिलकर सुरक्षित रखें, तो भविष्य में इसे और अधिक सुव्यवस्थित व विकसित करने का हमारा प्रयास और भी सशक्त होगा।