लोकेशन गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट इंडियन टी वी न्यूज़
कैसरगंज( बहराइच)कैसरगंज थानान्तर्गत वन विभाग की टीम ने एनकाउंटर में आदमखोर भेड़िए को ढेर कर दिया। टीम ने शनिवार शाम को उसके सिर में गोली मारी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। दो दिन पहले भेड़िया 3 साल की बच्ची को उठा ले गया था। अभी तक मासूम का पता नहीं चला है। वन विभाग की टीम पिछले 2 दिन से इसकी तलाश कर रही थी।प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 4 बजे लोधन पुरवा से एक किलोमीटर दूर भेड़िए की लोकेशन मिली। टीम ने पहले उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन जब वह भागने लगा तो उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।