कमासिन के क्रीड़ा मैदान में एकदिवसीय मिनी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, छात्र छात्राओं ने दिखाया दमखम।
मामला कमासिन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत विनोवा इंटर कॉलेज कमासिन के खेल मैदान का है। जहां शनिवार को एकदिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में बांदा/ चित्रकूट सांसद श्रीमती कृष्णा सिंह पटेल शिव शंकर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार कमासिन, ने सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर झंडारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी दी। वहीं विगत वर्ष की चैंपियन छात्रा मनोरमा देवी ने मसाल लेकर फील्ड की प्रदक्षिणा दी तत्पश्चात सांसद महोदया ने फीता काटकर खेल का उद्घाटन किया।प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी आठ संकुलन ने प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता में जूनियर स्तर व प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर, 100 मीटर,200 मीटर, 400 मी की दौड़,600 मी, कबड्डी प्रतियोगिता, लंबी कूद, प्रतियोगिता, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिता, एवं दिवारी प्रतियोगिता कराई गई। वहीं पर बच्चों के द्वारा किया गया फौजी डांस ग्रुप दुश्मन की छाती पर तिरंगा गाड़ देव की प्रस्तुति मनमोहन रही।इस प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वही कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने सभी विजई प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आनंद सिंह गौतम, आशुतोष गौतम ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ निर्णायकों में सुमित मलिक, विनय सिंह, जयप्रकाश गौतम, दिरपाल, सुशील कुमार, सुरेश वर्मा, आलोक कुमार अशोक कुमार, अमित विश्वकर्मा, चुन्ना पाल,शोभा देवी, अनुदेशक सहित सभी संकुल के व्यायाम शिक्षक,एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट