नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
माता-पिता व अभिभावकों की देखभाल को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित
हजारीबाग/इचाक: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के बैनर तले और प्रधान जिला जज रंजीत कुमार के देखरेख में सोमवार को ईचाक प्रखण्ड मुख्यालय में एक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पार्वती देवी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्याण को लेकर जागरूकता लाना था। कार्यक्रम का संचालन पशुपालन पदाधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस जागरूकता अभियान की मॉनिटरिंग जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के सचिव गौरव खुराना रख रहे थे।
इसज कार्यक्रम में सहायक एल.ए.डी.सी.एस. सौरव कुणाल ने माता पिता एवं वरिष्ट नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनयम, 2007 पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इन्होंने बताया कि यह सिर्फ कानून नहीं बल्कि हम सभी लोगों का यह दायित्व भी है कि माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों की हम सभी देखभाल करें और उनका उचित ढंग से भरण-पोषण करें। इसी कड़ी में अधिकार मित्र विकाश कुमार पांडेय ने भी लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
शिविर मे प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख, बीस सूत्री अध्यक्ष, पशुपालन पदाधिकारी, प्रभारी कृषि पदाधिकारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। शिविर में प्रखण्ड मुख्यालय के द्वारा धोती-साड़ी, के.सी.सी. एवं उद्यमी ऋण का भी वितरण उपस्थित लोगों के बीच किया गया। मौके विभिन्न क्षेत्र से आए अधिकार मित्र सहित कई महिला-पुरुष भी शामिल थे। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार लके सचिव गौरव खुराना ने दिया।