लोकेशन टीकमगढ़ रिपोर्टर महेंद्रकुमार दुबे
जतारा किसानों ने खाद की समस्या को लेकर जतारा टीकमगढ़ रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाज की मौके पर तहसीलदार नितिन गौड़ एवं थाना प्रभारी रवि पाठक ने पहुंचकर मामला संभाला और किसानों को समझाइस देकर जाम खुलवाया, स्थानीय किसान राजाराम पाल, बलदेवपुरा
जगत प्रसाद यादव जरुवा,
हरिराम पटेरिया,
कदवा,ने बताया कि समिति द्वारा किसानों को समय पर खाद नही दिया जा रहा और अन्य बाहर के लोगो को खाद ब्लैक कर दिया गया किसानों ने तहसीलदार से स्टॉक चेक कर कार्रवाई की मांग की है,टीकमगढ़ जतारा मार्ग पर ह्र्दयनगर के मेन रोड़ पर किसानों लगभग 1 घण्टे तक जाम लगाए रखा जिसमे सैकड़ो वाहन फसे रहे तो वही जतारा में भी किसानों ने खाद की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जतारा में भी थाना प्रभारी रविभूषण पाठक ने किसानों को समझा कर जाम खुलवाया, गौरतलब है कि इस बार अच्छी बारिश होने से किसानों ने शक्तिशाली जमीन पर खेती की है जिससे अधिक खाद की मांग बढ़ गई है इससे पहले कलेक्टर द्वारा बनाई गई टोकन सिस्टम की व्यवस्था पर किसानों को आसानी से खाद मिल रहा था लेकिन फिलहाल खाद वितरण की व्यवस्था बिगड़ गयी और किसानों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।