सहारनपुर: एसएसपी के निर्देश पर थानों में जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर ज़ोर.
सहारनपुर: जनपद में पुलिसिंग को और अधिक जनहितैषी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ज़िले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारी आमजन की शिकायतों और समस्याओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों का नियम एवं कानून के अनुरूप त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। पुलिस की इस सक्रियता से जनता का विश्वास प्रशासन पर बढ़ा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़