अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में शराब के साथ दो गिरफ्तार.
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ज़िले मे अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान मे थाना चिलकाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चिलकाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस और मिशन शक्ति की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो तस्करों, शाहरुख (पुत्र कय्यूम) और चाँद (पुत्र खुर्शीद) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर शाहरुख के पास से 30 और चाँद के पास से 44 फ्रूटी अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़