नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
स्नातक में 51873 नामांकन के साथ विभावि फिर से राज्य में अव्वल
रांची विश्वविद्यालय दूसरे तथा एसकेएमयू तीसरी स्थान पर
कुलपति के कुशल मार्गदर्शन से 50000 के लक्ष्य को विभावि ने पार किया: डॉ इंद्रजीत कुमार
झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए नामांकन प्रक्रिया अब संपन्न कर लिया गया है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग लगातार चौथे वर्ष सर्वाधिक नामांकन सुनिश्चित कर राज्य में अव्वल है।
इसकी जानकारी देते हुए विभावि चांसलर पोर्टल के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के कुशल नेतृत्व के परिणाम स्वरूप विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ नामांकन प्रक्रिया को संचालित करते हुए अपने प्रथम स्थान को सफलतापूर्वक बनाए रखा।
उन्होंने आगे बताया की विश्वविद्यालय में ‘प्राप्त आवेदनों की संख्या,’ ‘नामांकित विद्यार्थियों की संख्या’ तथा ‘नामांकन कन्वर्जन’ जैसे तीनों ही क्षेत्र में विभावि ने अव्वल स्थान बनाए रखा। इस वर्ष स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु कुल 80443 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 51873 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में नामांकन लिया। इस प्रकार आवेदन-नामांकन कन्वर्जन 64.5 प्रतिशत हुआ।
ज्ञात हो कि इस मामले में रांची विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। रांची विश्वविद्यालय में नामांकन हेतु 73520 आवेदन प्राप्त हुए। यहां 57.9 प्रतिशत कन्वर्जन के साथ कुल 42536 विद्यार्थियों के नामांकन हुए।
स्नातक के नामांकन में सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका तीसरे स्थान पर रहा। इस विश्वविद्यालय में कुल 33366 नामांकन हुए।
डॉ इंद्रजीत कुमार ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के सारे पदाधिकारी के साथ-साथ सभी महाविद्यालय के प्राचार्यगण को धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से प्रिंट मीडिया को धन्यवाद देते हुए बताया कि प्रिंट मीडिया ने लगातार विश्वविद्यालय के नामांकन संबंधी खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जिससे विद्यार्थियों को नामांकन लेने में सुविधा हुई।
प्रस्तावित बॉक्स में यह डेटा दर्शाया जा सकता है:
Univ./ कुल आवेदन/ कुल नामांकन/ कन्वर्जन
VBU 80443 51873 64. 5%
RU 73520 42536 57.9%
SKMU 60930 33366 54.7%
BBMKU 48198 26604 55.2%