जिला ललितपुर के मदवरा क्षेत्र में आए दिन बिजली गुल रहने से आम जनता भारी परेशानी का सामना कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घरों में मोटी केबल लगने का काम चल रहा है, जिसके कारण बार-बार बिजली बंद की जा रही है। साथ ही लाइन में बार-बार फॉल्ट होने की वजह से भी सप्लाई बाधित रहती है।
निवासियों का कहना है कि लगातार रोज़ाना बिजली गुल रहती है, जबकि एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री 22 घंटे बिजली देने का दावा करते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि हर रोज़ सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोग समयबद्ध और सुचारू बिजली सप्लाई की मांग कर रहे हैं।
जिला रिपोर्टर: प्रवीण जैन
—