ताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एसएनसीयू वार्ड में प्रवेश को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं

```html id="cyap7e" ```

इंडिया टीवी राजेश मौर्य वीरू

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एसएनसीयू वार्ड में प्रवेश को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। अब यहां भर्ती बच्चे के माता पिता की बगैर अनुमति किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।जिसे भी प्रवेश मिलेगा, उसका आधार कार्ड जमा करा लिया जाएगा। रजिस्टर में बाकायदा उसकी डिटेल दर्ज की जाएगी, साथ ही बच्चे से संबंध व प्रवेश करने वाले का मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। जब वह वार्ड से बाहर निकलेगा तभी उसका आधार कार्ड उसे वापस किया जाएगा। पहले कोई भी वार्ड में भर्ती बच्चे का सगा संबंधी बनकर वार्ड में प्रवेश कर जाता था। यहां तक कुछ महिलाएं वार्ड से बच्चे को लेकर ब्रेस्ट फीडिंग या सफाई आदि के लिए पीछे स्थित एमसीएच बिल्डिंग में स्थापित महिला अस्पताल तक लेकर चली जाती थी।

 

इसी चक्कर में वार्ड से बच्चा चोरी हुआ था। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गेट पर सुरक्षा गार्ड के अलावा एक रजिस्टर के साथ कर्मचारी की तैनाती कर दी है। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड किसी को वार्ड में तभी प्रवेश करने देगा, जब उसे यकीन हो जाएगा कि प्रवेश करने वाला वार्ड में भर्ती बच्चे का सगा संबंधी है और उसे प्रवेश करने के लिए माता पिता की अनुमति है। अंदर घुसने से पहले तैनात कर्मचारी प्रवेश करने वाले के आधार कार्ड जमा कर लेगा। उसकी डिटेल दर्ज करेगा। मोबाइल नंबर के साथ आने की वजह भी दर्ज करेगा। वार्ड में ही ब्रेस्ट फीडिंग व सफाई की जगह तय कर दी गयी है। हालांकि जगह पहले से थी मगर उसका इस्तेमाल कम ही लोग करते थे। अब जरूरत के लिए सभी को उसका जगह का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया गया है। जब प्रवेश करने वाला वार्ड से बाहर निकलेगा तक उसका आधार कार्ड वापस किया जाएगा। सभी स्टाफ मिलकर यह तय करेंगे कि कोई बच्चा वार्ड से बिना डॉक्टर की डिस्चार्ज पर्ची के बाहर न जा पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *