गाय और किसान धरती की रीढ़ की हड्डी है, श्री राम कथा गौ माता के लिए हो रही है – आचार्य कौशिक महाराज
श्री राम कथा सबको राम और सीता बनाती है
मेरा जन्म गौ माता की सेवा के लिए हुआ है
माता-पिता , गुरु और भगवान के बीच में किंतु परंतु शब्द नहीं होता-
रिपोर्टर राजेन्द्र धाकड़ जिला संवाद दाता
नर्मदापुरम/ शहर के गुप्ता ग्राउंड में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिवस आचार्य कौशिक जी महाराज ने जन समूह को संबोधित करते हुए भगवान श्री राम की लीला और गौ माता के बारे में सारगर्भित वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि गाय और किसान धरती की रीढ़ की हड्डी हैं । गौ माता से जुड़िए और गाय की सेवा करिए। मेरा तो जन्म गाय की सेवा के लिए ही हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ गौ माता के दूध से ही पौष्टिकता मिलती है । महाराज श्री ने कहा कि हमारी गौशाला में मैं एक लाख गायों के दर्शन करना चाहता हूं। अभी 25 हजार गौ माता है । हमने तो यह कहा है कि कोई नंदी गौशाला में लाएगा तो उसे 500 सहयोग राशि भी दी जाएगी। महाराज श्री ने कहा कि माता-पिता, गुरु और भगवान की सेवा करना चाहिए इनके लिए कोई किंतु परंतु शब्द नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्री राम के जन्म का प्रसंग प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भाव की बड़ी महिमा होती है। एक भाव सूर्पनखा में भी था और एक शबरी में। उन्होंने भाव को पहचाना और शबरी के झूठे बेर खाए । महाराज श्री ने मंच से श्रद्धालुओं से आव्हान किया कि पुरुष के जीवन में सूर्पनखा भी बहुत आएंगी और स्त्री के जीवन में कई रावण आएंगे आपको उनसे बचना है। उन्होंने भगवान श्री राम की चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि श्री राम कथा सबको राम बनाती है और महिला को सीता । उन्होंने राम जन्म की कथा सुनाते कहा कि दशरथ के रूप में वेद, ज्ञान के रूप में कौशल्या , कर्म के रूप में कैकई और भक्ति के रूप में सुमित्रा, भगवान श्री राम मोक्ष के रूप में और लखन ने वैराग्य के रुप में और धर्म के रूप में भरत और अर्थ के रूप में शत्रुघ्न ने जन्म लिया । उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का आशीर्वाद लेना चाहिए। ब्राह्मण नहीं रहेंगे तो धरती पर नुकसान होगा। महाराज श्री ने कहा कि मां नर्मदा की कृपा से उन्होंने मां नर्मदा चालीसा की रचना की है। इसका सौभाग्य मुझे मां नर्मदा पुरम में आकर मिला है। इस नर्मदा चालीसा को नगर की भजन गायिका दामिनी पठारिया द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा जो संस्कार चैनल पर भी भजन की प्रस्तुति देती हैंनर्मदापुरम की बेटी आकाशवाणी में बी ग्रेड आर्टिस्ट भी है।कथा प्रतिदिन 1:30 बजे से 5:00 तक आयोजित की जा रही है।