नव दुर्गा धाम धरमपुर में नवरात्रि पर भक्ति की धूम, आरती में जुटे सैकड़ों ग्रामवासी मान्धाता, प्रतापगढ़ -क्षेत के प्रसिद्ध नव दुर्गा धाम धरमपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। नवरात्रि की रात में मंदिर परिसर को झालर और लाइटों से सजाया गया है। आरती के दौरान गांव की महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में दीप लेकर माता रानी के जयकारे लगाए गए।इस दौरान पूरे परिसर में। ग्रामीणों ने माता रानी से सुख -समृद्धि, और क्षेत्र के कल्याण की कामना की।इस मौके पर चौहान परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
राम मगन विश्वकर्मा स्पेशल रिपोर्ट ,आल इंडिया इंडियन टीवी न्यूज