समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन,
शिवहर। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने शनिवार को शिवहर जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि का दर्शन किया।
इसी क्रम में मंत्री दोस्तियां चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंचीं और माता का पट खुलने के बाद दर्शन-पूजन किया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय, ब्रजेश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता सहित पूजा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मंत्री ने पूजा समिति के वॉलंटियरों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की।