नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
झामुमो युवा मोर्चा जल्द करेगा नगर कमिटी का विस्तार
हजारीबाग : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा द्वारा हजारीबाग नगर कमिटी के विस्तार की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिला परिसदन में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने की। बैठक में नगर कमिटी गठन की रूपरेखा, संगठन विस्तार और युवाओं की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें। उन्होंने बताया कि नगर कमिटी गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और बहुत जल्द नई कमिटी की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कहा युवा शक्ति ही संगठन की वास्तविक ताकत है। हमें हर मोहल्ले, हर वार्ड में पहुंच कर झामुमो की विचारधारा और हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाना है।
बैठक का संचालन झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह युवा मोर्चा जिला सचिव सुनील शर्मा ने किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए हेमंत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही युवाओं को संगठन के आधार को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया।
बैठक में संगठन विस्तार, नयी नगर कमिटी की संरचना, सदस्यता अभियान की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत विमर्श किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर नगर कमिटी के तेजी से गठन और युवाओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने पर सहमति जताई।
बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सदस्य विकास राणा, इजहार अंसारी, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सतेंद्र मेहता, हर्ष भारद्वाज, मंजीत कुमार, मुन्ना खान, सुप्रियम साहु, रोहित कुमार रजक, हैदर खान, मयंक कुमार, रंजन सिंह, शानू गोस्वामी समेत कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।