मीरगंज , बरेली। 119 मीरगंज विधानसभा में समाजवादी पार्टी द्वारा बी एल ए की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एस.आई.आर को लेकर दिशा निर्देश दिए गए एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर याद किया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार की और संचालन विधानसभा महासचिव शिवम सक्सेना ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं फतेहगंज ब्लॉक के प्रभारी संजीव सक्सेना ने कहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वी एल ए की जिम्मेदारी है कि जो वोट मतदाता सूची में है वह किसी भी तरीके से कट न पाए। मीरगंज विधानसभा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल ने कहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वी एल ओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी मीरगंज विधानसभा में एस आई आर की प्रक्रिया में मदद करने का काम कर रहे है, उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का गणना पत्र भरने से न रह पाए शत प्रतिशत वोट बचाने की जिम्मेदारी आप सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं की है, इसका लाभ 2027 में समाजवादियों को मिलेगा और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए कहा आज जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। और हमारी समाजवादी पार्टी के लोग डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए संविधान सुरक्षित रहे इसका संकल्प लेते हैं। इस मौके पर मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा की मीरगंज विधानसभा में 46000 वोट काटे गए हैं और ऐसी स्थिति में हमें ध्यान रखना है कि किसी भी ऐसे व्यक्ति का वोट ना काटा हो जो जीवित हो। एवं रोजी-रोटी के लिए बहार नौकरी करने गया हो। और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की नियत और मनसा ठीक नहीं है इसलिए समाजवादियों को अपने वोट को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी।
इस अवसर पर बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्रसेन गंगवार सपा के जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव, सविता, एड नावेद खान, सरदार हरभजन सिंह, अजर अली, राजू भारती, शाहआलम, जाहिर अंसारी, डॉ नसरूत उल्ला, अमर सिंह मौर्य, जमील शाह अल्वी, जीशान, ओमकार मौर्य, मास्टर राशिद, अशर्फीलाल, मुदित सिंह, सिन्टू पाठक आदि लोग बैठक में मौजूद रहे रहे।।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली