नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
उपायुक्त के जनता दरबार में आमजनों ने रखी अपनी समस्याएं
हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन एवं शिकायतों के साथ उपस्थित हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं संवेदनशील निपटारे का निर्देश दिया।
जनता दरबार में उठे प्रमुख मामले
कटकमसांडी के लुपुंग गांव के ग्रामीणों ने लुपुंग मुख्य मार्ग से रनवागढ़ा तक सड़क निर्माण कराने के संबंध में आवेदन दिया।
राजकीय मध्य विद्यालय, पेटो (केरेडारी) के प्रधानाध्यापक ने एनटीपीसी के सीएसआर मद से शौचालय, भवन एवं आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य कराने के संबंध में आवेदन दिया।
छात्रवृति में मिलने वाले साइकिल में सहायक शिक्षक द्वारा पैसे लेने के संबंध में विद्यार्थियों ने उपायुक्त को आवेदन दिया।
चौपारण निवासी सकलदेव ठाकुर ने डीसी न्यायालय में चल रहे केस के निर्णय में हो रही परेशानियों को लेकर आवेदन के माध्यम से गुहार लगाई।