नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
नवनियुक्त कर्मियों को उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र
हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज जिला के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में सात कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें दो शिक्षक, चार लिपिक एवं एक अनुसेवक शामिल हैं।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में शामिल हैं:
सनातन कुमार यादव, शिक्षक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नावाडीह
रुद्र प्रताप यादव, शिक्षक, आर. एम. प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चंदा, इचाक
अमरदीप कुमार, लिपिक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ढोधवा (कटकमसांडी)
ज्योति वर्णवाल, लिपिक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय (आराभुसाई)
जितेंद्र कुमार, लिपिक, रजक उत्क्रमित उच्च विद्यालय भटबिगहा (चौपारण)
निरंजन यादव, लिपिक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कलहाबाद (बरकट्ठा)
निकहत परवीन, अनुसेवक, ए. एन. एस प्लस टू उच्च विद्यालय रेलीगढ़ा (डाड़ी)