नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन
हजारीबाग : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन न्याय सदन स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया गया। यह अभियान 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चला।
14 पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच सुलह
इन पांच दिनों में कुल 14 पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच सुलह कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पक्षकारों के बीच इससे जुड़े कई अन्य मामलों के निष्पादन होने की भी उम्मीद है।
प्रधान जिला जज और कुटुंब न्यायाधीश की भूमिका
इस विशेष मध्यस्थता अभियान के दौरान पति-पत्नी के बीच कई दिनों और घंटों की बातचीत के बाद उन्हें एक साथ रहने के लिए तैयार कराया गया। जिसमें प्रधान जिला जज रंजीत कुमार, कुटुंब न्यायाधीश अनुज कुमार नंबर 1 और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।