मुंबई को मिलेंगे कोरोना वैक्सीन के 2 लाख डोज, सोमवार तक पहुंच सकती
कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए मुंबई को वैक्सीन की तीसरी खेप मिलने वाली है। वैक्सीनेशन के लिए मुंबई को सोमवार तक तीसरी खेप मिल सकती है, जिसमें करीब 2 लाख डोज पहुंचने का अनुमान है।
मुंबई
कोरोना के टीके के लिए मुंबई को वैक्सीन की तीसरी खेप मिलने वाली है। तीसरी खेप में मुंबई को करीब 2 लाख डोज मिलने की उम्मीद है। यह खेप सोमवार तक मिलने की संभावना बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जताई है। इसके पहले बीएमसी को ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन की 2,64,500 डोज दो चरणों में दी जा चुकी है।

बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन का पहला और दूसरा चरण दोनों साथ-साथ चल रहा है। दोनों चरणों में करीब 3 लाख 60 हजार स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जाना है। वैक्सीनेशन में कोई रुकावट न आए इसके लिए समय से पहले वैक्सीन की डोज आपूर्ति की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र को सोमवार तक वैक्सीन की तीसरी खेप मिलने वाली है। राज्य को वैक्सीन की करीब 10 लाख डोज मुहैया कराई जाएगी, जिसमें से करीब 2 लाख डोज मुंबई को मिलने के आसार हैं।
Bureau Chief
साकिब हुसैन
INDIAN TV NEWS
मुंबई
www.indiantvnews.in