दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के बराईदाढ़ मल्देवा गांव निवासी 20 वर्षीय शिवशंकर पुत्र रिंकू सोमवार शाम करीब 4 बजे अपने चचेरे भाई के साथ लूना बाइक पर दुद्धी बाजार जा रहे थे। घर से महज 100 मीटर दूर बराईदाढ़ सरकारी स्कूल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई।
इस हादसे में शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके चचेरे भाई को हल्की चोटें आईं। वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिवशंकर को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी व नगरपंचायत वार्ड 4 के सभासद राकेश आजाद अस्पताल पहुंचे तथा घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की।
ल
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह