INDIANTVNEWS से डॉशाहनवाज़ मंडलप्रभारी मुरादाबाद
बिजनौर के चांदपुर स्थित शिवाला कलां क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतका की पहचान सामिया के रूप में हुई है। घायल पति इमरान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।थाने पहुंचे मृतका के ससुर इरफानुद्दीन, निवासी नई बस्ती, नौगांवा सादात ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र इमरान अपनी पत्नी सामिया के साथ स्कूटी से दवा लेने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बस (UP-20T-7261) ने पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि सामिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पीड़ित पक्ष ने बस चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिवाला कलां लखपत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।