जाकिर झंकार | आहवा | दिनांक : 18 : डांग जिले के दौरे पर आए राज्य स्तरीय मंत्री एवं डांग जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जयाराम गामित ने आज गुजरात विधानसभा के उप मुख्य सचेतक श्री विजयभाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निर्मलाबेन गाइन तथा जिला विकास अधिकारी श्री के.एस. वसावा के साथ डांग जिला मुख्यालय आहवा में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नए जिला पंचायत कार्यालय का स्थल पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति के साथ-साथ उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं संसाधनों का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।