केशव साहू
बेलगांव डोंगरगढ ब्लाक के ग्राम नवागांव (मेंढ़ा) में 03 जनवरी 2026 दिन शनिवार को मेला-मड़ई का आयोजन रखा गया है । वही रात्रि मे ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए आकाश चंद्राकर और पायल साहू कृत (चिन्हारी)” लोक मंजीरा रायपुर” वालो का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है । ग्राम नवागांव के सरपंच श्रीमान मदनराम देवांगन व उपसरपंच श्रीमान ताराचंद सिन्हा ने ग्रामीणों और आस-पास के गांव वालो से मड़ई-मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है । नवागांव मे प्रथम वर्ष मड़ई-मेला के आयोजन को लेकर ग्रामीणों मे काफी उत्साह एवं उमंग का माहौल बना हुआ है । यह जानकारी ग्राम के युवा कुंदन निषाद नेहरू देवांगन और छगन देवांगन के द्वारा दिया गया है ।