सहारनपुर- मानवता दी सेवा वेलफेयर सोसायटी व सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह के चार साहिब जादे, माता गुजर कौर तथा चमकौर व सरहिन्द के शहीदों की शहादत को समर्पित गुरमत समागम में हजूरी रागियों न शबद व कीर्तन से संगत को निहाल किया। स्थानीय नुमाइश कैम्प शक्ति नगर में आयोजित गुरमत समागम में सर्वप्रथम पाठ श्री रहिरास साहिब किया गया। तत्पश्चात श्री दरबार साहिब से आये हजूरी रागी भाई गुरप्रीत सिंह अटारी ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। इसके बाद भाई सरबजीत सिंह धुंदा ने साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह के चार साहिब जादे माता गुजर कौर तथा चमकौर व सरहिन्द के शहीदों के शहादत की कथा को बयान किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार धर्म की रक्षा के लिए गुरू गोविंद सिंह के चारो साहिबजादो व माता गुजर कौर ने अपनी शहादत दी परन्तु अपना धर्म नहीं छोड़ा। उन्होंने सिक्ख धर्म के गुरूओं द्वारा धर्म की रक्षा के लिए किए गए बलिदानों की भी कथा सुनायी। कार्यक्रम का संचालन स.गोविन्दर सिंह ने किया। इस दौरान सोसायटी के संस्थापक मनु चौहान, प्रधान रणजीत सिंह शीशा, उपप्रधान मनिन्दर सिंह, सरदार देवेन्द्र सिंह, खैराती लाल चौहान, सुरेन्द्र चौहान, रवि जसूजा, ऋषि ढिगड़ा, आडिटर चरणप्रीत सिंह, अभिजित सिंह, मनजोत सिंह, शेर सिंह एडवोकेट, मनजीत सिंह, तेजपाल सिंह, जसप्रीत सिंह, गुलशन नागपाल, के.एल अरोड़ा, महिला प्रधान हरसिमरत कौर चौहान, गुरजंट सिंह, मनिन्दर पाल सिंह, अमृत पाल सिंह, इंदरजीत सिंह समेत भारी संख्या में संगत मौजूद रही।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़