इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी : जिले में एक माह पूर्व से ही समर्थन मूल्य में धान उपार्जन कार्य प्रारंभ हो गया है।धीरे-धीरे उपार्जन कार्य रफ्तार पकड़ने लगा है लेकिन उपार्जन कार्य की तुलना में उपार्जित धान का परिवहन कार्य अति मंद गति से चलने के कारण खरीदी केंद्रों में उपार्जित बारदानों में बंद कर रखी हुई धान के ठेर लग गए हैं और हालात ऐसे निर्मित होने लगे हैं कि उपार्जन केंद्र प्रांगणों में किसानों की धान रखने के लिए जगह भी कम पड़ने लगी है।अगर समय रहते उपार्जित धान का परिवहन कार्य नहीं कराया गया तो मजबूरन कई खरीदी केंद्रों में जगह की कमी के चलते उपार्जन का कार्य अस्थाई रूप से रोकना पड़ सकता है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।जिले में उपार्जित हो रही धान के परिवहन कार्य का ठेका लेने वाली कंपनी के द्वारा पर्याप्त मात्रा में वाहनों को धान के परिवहन कार्य में नहीं लगाया गया है जिससे परिवहन की रफ्तार बहुत ही अधिक धीमी है जिसके चलते खरीदी केदो में उपार्जित धान के ढेर तैयार हो गए हैं और परिवहन की समस्या के कारण कई खरीदी केंद्रों में जगह की कमी देखने को मिल रही है। जिले के बरघाट,कुरई,गंगेरुआ,उंगली क्षेत्र के कई केंद्रों में हालत बहुत ही खराब दिखाई दे रहे हैं।अगर ऐसी स्थिति रही तो कुछ समय बाद मजबूरन उपार्जन केंद्र में कार्य कर रही समितियां एवं स्व-सहायता समूह को अस्थाई रूप से उपार्जन का कार्य रोकना पड़ सकता है क्योंकि किसानों से उपार्जित धान को रखने के प्रांगण में जगह ही नहीं बचेगी तो फिर उपार्जन कैसे होगा।
नागरिक आपुर्ति निगम एवम जिला खादय अधिकारी का कहना है कि कुछ सेंटरों में ऐसी शिकायत आ रही है उसके सुधार के लिए लगे हुए है,कुछ दिन में व्यवस्था सुधर जाएगी।