लोकेशन पन्ना एमपी ब्यूरो रिपोर्ट कमला कान्त मिश्रा
अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 वर्षीय मासूम की हत्या उसके ही चचेरे भाई ने कर दी। मृतक बालक सौरभ पिता राजू कोरी 9 दिसंबर से लापता था, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे।
लगभग 15 दिनों बाद 24 दिसंबर को ग्राम जसवंतपुरा स्थित सोसायटी के पास मासूम का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेन्द्र कोरी पिता सुखदीन कोरी (उम्र 18 वर्ष), निवासी जसवंतपुरा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार हत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है और आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।
ग्रामीणों का आक्रोश, बुलडोजर की मांग
घटना के खुलासे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर अमानगंज थाना प्रभारी रवि जादौन एवं नायब तहसीलदार हेमंत अबधिया पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह हंगामा बुधबार दोपहर 1 बजे तक चला!