फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। स्थानीय भाजपा कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डीसी वर्मा एवं जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई को विचारों का विश्वविद्यालय बताते हुए कहा कि वे एक कुशल वक्ता, दूरदर्शी नेता और राष्ट्र के प्रति समर्पित राजनेता थे। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी की वाणी और व्यक्तित्व का प्रभाव इतना गहरा था कि विपक्ष में रहने के बावजूद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वक्ता के रूप में भेजा था।
वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही राष्ट्र को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, सत्येंद्र सिंह यादव, गन्ना समिति चेयरमैन तेजपाल गंगवार, वीरपाल मौर्य, तरुण गंगवार, अजय सक्सेना, कैलाश शर्मा, संजय सिंह चौहान, बबलू गंगवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली