डॉ शाहनवाज़ मुरादाबाद मंडल प्रभारी की रिपोर्टें
बिजनौर 27 दिसंबर 2025 :- मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख सचिव, उ०प्र० शासन के निर्देशों के अनुपालन में विकसित भारत@2047 के दृष्टिगत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के स्थान पर “विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारण्टी मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM G Act, 2025” पास किये जाने से अवगत कराते हुए अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में 26 दिसम्बर, 2025 तक विशेष ग्राम सभा आयोजित कर जागरूक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतों में विशेष बैठक का आयोजन करते हुए जन मानस, जन प्रतिनिधियों एवं योजना से जुड़े सभी व्यक्तियों को योजना के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने एवं किसी भी भ्रान्ति से प्रभावित हुए बिना सूचनाओं का संबंधित कार्यालयों से प्राप्त करने आदि के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं तथा उक्त संबंध में पाई जाने वाली शंकाओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा दिए गए उक्त निर्देशों के क्रम में समस्त विकास खण्डों की 1123 ग्राम पंचायतों में “विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारण्टी मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM G Act, 2025” का व्यापक प्रचार प्रसार विशेष बैठकों के आयोजन के अलावा होर्डिंग, बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट के माध्यम से कराया गया है। उन्होंने बताया कि “विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारण्टी मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM G Act, 2025” के व्यापक प्रचार प्रसार के कार्य में उपायुक्त (श्रम रोजगार)/संयुक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, बिजनौर का विशेष योगदान शामिल रहा।