सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में “वीर बाल दिवस” कार्यक्रम के अंतर्गत अपर जिलाअधिकारी, (प्रशासन) व उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी
सहारनपुर द्वारा जनपद की हाई स्कूल/इंटरमीडिएट की टॉपर बालिकाओं, खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना( सामान्य), स्पॉन्सरशिप के बालक/बालिकाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में “वीर बाल दिवस” के अवसर पर वीर बालकों के अदम्य साहस, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत” की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई ,हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वुमेन, वन स्टाप सेंटर, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़