दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में कृषि मंडी के पास चढ़ाई पर रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया।जिसमें चार वर्षीय मासूम समेत दो लोग घायल हो घायल हो गए ।
मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय सूर्या पुत्र अशर्फी लाल निवासी ग्राम झारो अपने जीजा अभिषेक पुत्र श्याम कुमार निवासी झारोखुर्द के साथ बाइक पर सवार होकर दुद्धी की ओर आ रहा था, तभी डुमरडीहा कृषि मंडी से आगे चढ़ाई पर फिरोज हुसैन का 4 वर्षीय मासूम अली हुसैन बाइक के चपेट में आ गया।
इस हादसे में बाइक सवार सूर्या और बालक अली हुसैन को गंभीर चोटे आईं। सूर्या को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने की जानकारी है, जबकि अली हुसैन को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद अली हुसैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)