यातायात के नियमों का पालन केवल कार्रवाई या जुर्माने के डर से ही क्यों किया जाए
बुलट मोटरसाइकिल पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर गोली नुमा आवाज़ करके अपने को क्यों हीरो समझते
यातायात के नियम आपको सुरक्षित रखने के लिए हैं,इसलिए यातायात नियमों का पालन करें
ट्रैफिक पुलिस कोहरा हो या शर्दी या गर्मी या बरसात सड़कों पर मात्र इसलिए खड़ी रहती है कि हम अपने घर परिवार तक पहुंच जाएं क्योंकि हम यातायात के नियमों की अनदेखी करते है और वह हमें यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए खड़े है पर सच्चाई यह भी हैं कि हम उन्हें अनेदखा करके चलते है।अपनी बुलट मोटरसाइकिल पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर गोली नुमा आवाज़ करके अपने को हीरो समझते हैं जबकि अगर कोई इंसान उसके पास से निकलता हैं और वह हार्ट का मरीज हो तो उसकी जान जा सकती हैं वह भी गोली नुमा आवाज़ कर कारण।बल्कि यातायात के नियमों का पालन केवल कार्रवाई या जुर्माने के डर से ही क्यों किया जाए। जबकि ये नियम हमारी स्वयं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इनका पालन करना हमारा प्रथम दायित्व ही नहीं जिम्मेदारी भी है। शहर में युवाओं को तेज गाड़ी चलाना बहुत पसंद है लेकिन वे यह बात नहीं जानते कि उनके कारण कई लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। यही नहीं स्वयं की जान भी तब तक दांव पर लगी रहती है, जब तक वे घर नहीं पहुंच जाते हैं। वहीं कार चालक भी सीट बेल्ट नहीं बांधते हैं। इन्हीं सब बातों से लोगों को रूबरू कराने के लिए यातायात पुलिस यातायात के समस्त वाहन चालकों व सड़कों पर पैदल चलने वालों को यातायात नियमों से अवगत कराती आ रही है। जिंदगी बहुत छोटी होती है ये कब कहां खतम हो जाए हम नहीं जानते लेकिन खुद से अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें।अक्सर लोग सड़क पर वाहन चलाते समय जल्दी के कारण यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं और परिणाम ये होता है कि सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें यातायात के नियमों की कोई परवाह ही नहीं होती है या फिर वो जान कर भी अंजान बनते हैं।वैसे तो उन्हें सब पता होता है फिर भी वो नियमों का पालन नहीं करते हैं। ऐसा नहीं है कि ये यातायात नियम ऐसे ही बने हैं या इससे सरकार और ट्रैफिक पुलिस वालों का कोई फायदा है। ये आपकी सेफ्टी के लिए ही बनाए गए हैं ताकि आप सुरक्षित रहें। हमेशा गाड़ी को एक सामान्य गति में चलाना चाहिए क्योंकि आंकड़े बताते हैं की सबसे ज्यादातर सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार गाड़ी चलाने या अनियंत्रित होने की वजह से ही होते हैं। गाड़ी को हमेशा सही रूट पर ही चलाएं कभी भी गलत रास्ते पर उल्टा ना चलाए। अगर रेड सिग्नल है तो गाड़ी को वहीं रोक दें सिग्नल ग्रीन होने पर ही जाएं।यदि आप चार पहिया वाहन चला रहें हैं तो आपके लिए ये जरूरी है कि आप सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। कभी भी बड़ी गाड़ियों को ओवरटेक ना करें क्योंकि ऐसे में भी दुर्घटना होने की संभावना होती है। जब भी ब्रेकर दिखे तो गाड़ी की रफ्तार धीमी करें,जब भी कोई मोड़ आए सड़क पर तो वहां पर भी गाड़ी की रफ्तार को धीमा करके हार्न देने के बाद ही गाड़ी को मोड़े।वरना अक्सर ऐसा होता की है दूसरे साइड से कोई गाड़ी आ रही होती है और अचानक गाड़ी मोड़ने पर दोनों ही गाड़ियों में टक्कर हो जाती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है। बाइक चलाते वक्त हेलमेट भी जरूर पहने ताकि यदि कोई दुर्घटना होती है हेलमेट आपको सर पर गंभीर चोट लगने से बचाएगा, ये सभी नियम आपको सुरक्षित रखेंगे और साथ ही साथ दूसरों को भी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
About the Author
Related posts:
- हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध
- वाराणसी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सरोवरों में उमड़ी भीड़, प्रशासन ने की विशेष तैयारियां, सफाई के लिए दिन-रात डटे रहे मजदूर
- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना हरदी क्षेत्र में हिंसा जघन्य हत्या
- ऑपरेशन सवेरा” : नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर