राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम/ प्रियंका स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर प्रस्तुत की गई भावपूर्ण और सशक्त प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों ने अपने अभिनय और भाव-प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, नारी सम्मान और सामाजिक मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया
इस गरिमामय अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर उमा शिवहरे, कृतिक शिवहरे, रोहित गौर, अभिषेक पटेल, सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वार्षिक उत्सव का समापन राष्ट्रभक्ति की भावना और प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ।