नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने जनपद के समस्त नागरिकों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।जिलाधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि “वर्ष का यह संध्याकाल आत्मचिंतन करने, बीते अनुभवों से सीख लेने तथा नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। बीते वर्ष में अनेक चुनौतियों के बावजूद प्रशासन एवं जनसहयोग से जनपद में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।”उन्होंने कहा कि “आगामी वर्ष में जिला प्रशासन शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार सृजन, सामाजिक कल्याण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसी संकल्प के साथ जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत रहेगा।”जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं अनुशासन बनाए रखते हुए जनपद की विकास यात्रा में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नागरिकों के सहयोग से जनपद ललितपुर प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।अंत में जिलाधिकारी ने कामना की कि नव वर्ष 2026 जनपद के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आए।