चिलकाना:ग्राम चौर कलां में नकुड विधायक मुकेश चौधरी ने किया कान्हा गौशाला का लोकार्पण गुरुवार को विकासखंड सरसावा के ग्राम पंचायत चोरा कलां में मनरेगा योजना के अंतर्गत अस्थाई गौशाला का लोकार्पण नकुड विधायक और प्राक्कलन समिति के सभापति मुकेश चौधरी के द्वारा किया गया
इस अवसर पर विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए निराश्रित पशुओं के लिए गौशाला का निर्माण कराया गया सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी गोवंश बेसहारा होकर सड़कों पर न घुमे गौ माता व उसके वंश को सम्मान मिले। गाय माता का दूध अमृत के समान है गौ माता की जितनी सेवा हो उतनी कम है।उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद पार्टी है भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता का सम्मान होता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जायर हुसैन चांद ने भी अपने विचार व्यक्त कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सहाना की व उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा , सुधीर कुमार जैन, मंडल महामंत्री सौरभ कांबोज,परवीन सैनी,ग्राम प्रधान शबनम, पूर्व प्रधान निसार अहमद, प्रधान अब्दुलहई, सभासद अमजद, बाबूराव, सचिन कांबोज, आदि मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़