छापीहेड़ा में पेट्रोल पंप पर हुई लूट का तत्काल ही पर्दाफाश आरोपियों को किया गिरफ्तार।
आरोपियों से एक देसी 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद, एक मारुति स्विफ्ट कार को भी किया जाता।
राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा जिले में गई रात घटी घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था जिसके चलते थाना छापीहेड़ा में सेठिया पेट्रोल पंप पर एक लूट की वारदात घटित होने के तुरंत बाद जिला पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा द्वारा सूचना मिलते ही पूरे जिले को अलर्ट पर रखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किए गए थे इसी के अंतर्गत थाना छापीहेड़ा पर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ने छापीहेड़ा सेठिया पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है
वही पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लूट की गई और लूट का सामान लेकर आरोपी जीरापुर की तरफ भाग निकले हैं
छापीहेड़ा थाना प्रभारी राकेश दामले द्वारा पुलिस टीम को इकट्ठा कर मौके के लिए रवाना हुए साथ ही मामले की सूचना तत्काल वायरस के माध्यम से कंट्रोल रूम है वरिष्ठ अधिकारियों तक दी गई वहीं दूसरी और जिला पुलिस कप्तान द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर तत्काल इनाम घोषित करते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को एलर्ट कर दिया आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने भी देर न करते हुए जीरापुर एवं माचलपुर थाना प्रभारी से संपर्क साध कर वाहन चेकिंग लगाई गई लूट के आरोपी भागने का भरसक प्रयास करते हुए रास्ते में ही धरा गए मौके पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मारुति स्विफ्ट वहां जप्त किया गया।

लूट की घटना में शामिल दो अन्य व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है जिन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा वही तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार एवं एक देसी कट्टा 315 बोर एक जिंदा कारतूस सहित घटनास्थल से कारतूस का एक खाली खोकर लूट में गया मशरू का एक मोबाइल जप्त किया छापीहेड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 35 बटा 21 धारा 394 365 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
घटना की वारदात का खुलासा जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने राजगढ़ कंट्रोल रूम में किया।