यातायात पुलिस सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर रही जागरूक।
कोहरे की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील.
पुलिस विशेष सतर्कता बरतते हुए लगातार लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर रही।
कोहरे के दौरान यातायात पुलिस ने दुर्घटनाएं रोकने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की हुई है!चालकों से कम गति, फॉग लाइट, रिफ्लेक्टर का उपयोग करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने, और लेन अनुशासन का पालन करने की अपील की गई है। अत्यधिक कोहरे में हाइवे पर न रुकने और अनावश्यक यात्रा टालने की सलाह दी गई है। यातायात पुलिस ने आमजन को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। बदली हुई गति सीमाओं को गूगल मैप जैसे नेविगेशन माध्यमों पर भी दर्शाया गया है, ताकि वाहन चालक पहले से ही सतर्क रह सकें।कोहरे की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए पुलिस ने कहा है कि यदि दृश्यता 50 मीटर से कम हो जाए, तो वाहन चालकों को नियंत्रित गति और पर्याप्त दूरी बनाए रखते हुए चलना चाहिए। इसके साथ ही सभी एक्सप्रेस-वे पर पीआरवी, पीसीआर और यातायात पुलिस की क्यूआरटी टीमें तैनात की गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराएंगी।आईटीएमएस और टोल प्लाजा पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से चालकों को लगातार सतर्क संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। इसके अलावा क्रेन, एम्बुलेंस, फायर सर्विस और अन्य सहायता वाहनों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान भी तेज कर दिया गया है, जिससे कम रोशनी में वाहन आसानी से नजर आ सकें।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे के दौरान अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा न करें, बल्कि केवल रेस्ट एरिया या सुरक्षित स्थानों का ही उपयोग करें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़