फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से वृंदावन धाम के लिए बुधवार को दूसरी भव्य पदयात्रा पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ रवाना हुई। बांके बिहारी के भजनों पर झूमते-नाचते सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु इस पदयात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

पदयात्रा की शुरुआत कस्बे के मोहल्ला माली स्थित प्रसिद्ध बगिया वाली काली माता मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद की गई। पूजन उपरांत पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर वृंदावन के लिए रवाना किया गया। यह फतेहगंज पश्चिमी से वृंदावन जाने वाली दूसरी पदयात्रा है, इससे पूर्व पहली पदयात्रा पिछले वर्ष जनवरी माह में निकाली गई थी।
यात्रा माली मोहल्ले से शुरू होकर मेन मार्केट से गुजरी, जहां कस्बे के लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अंकित माली, भाजपा नेता प्रतिनिधि राम गुप्ता, सुबोध पोरवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पदयात्रा में “बांके बिहारी की जय”, “वृंदावन लाल की जय” और “राधा रानी की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शाम के समय पदयात्रा का पहला रात्रि विश्राम सिटी स्टेशन पर हुआ, जहां विधिवत पूजन व आरती के बाद श्रद्धालुओं ने विश्राम किया।
पदयात्रा में महंत आचार्य प्रवन पांडेय, ठाकुर सोनू सिंह, गरिमा सिंह, कल्लू, मानसिंह, छोटेलाल मौर्य, मीरा सिंह, मनोज सैनी, आकांक्षा पांडेय, सुमन पांडेय, सुदेश पांडेय, तपन पांडेय, बबलू, रवि सैनी, विजय सिंह, गट्टू, सचिन सिंह, कोविद भारद्वाज, कशिश सिंह, शिवानी पांडेय, रुद्राक्षी पांडेय, सुरेंद्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल रहे।
इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमन सिंह, सुनील गंगवार, सत्यवीर गंगवार स्वामी जी, अवधेश गंगवार ने भी पदयात्रा में सहभागिता कर श्रद्धालुओं का स्वागत व उत्साहवर्धन किया। पदयात्रा से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली