फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रहपुरा अंडरपास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक नाजायज पोनिया 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम भोलापुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली (उम्र करीब 19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना फतेहगंज पश्चिमी पर आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गश्त के दौरान उपनिरीक्षक पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने कुछ अहम जानकारियां दी हैं, जिनकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली