शामली। थाना कोतवाली शामली क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत एक सराहनीय पहल सामने आई है। जानकारी के अनुसार सोनिया पुत्री राजेश, जो कुछ दिन पहले अपने पति से नाराज़ होकर अपने मायके हैदराबाद चली गई थीं, को महिला पुलिस द्वारा समझा-बुझाकर पारिवारिक विवाद का समाधान कराया गया।
महिला पुलिस की काउंसलिंग और समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी। इसके उपरांत सोनिया को सकुशल उसके घर लाया गया, जहाँ उसके पति ने उसे दोबारा अपने साथ गृहस्थ जीवन शुरू करने के लिए अपने घर ले जाने की सहमति दी।
दोनों पति-पत्नी ने आपसी समझौते को स्वीकार करते हुए भविष्य में आपसी तालमेल और शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महिला पुलिस की भूमिका सराहनीय रही, जिनके प्रयास से एक परिवार टूटने से बच गया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान प्राथमिकता है। इस तरह के मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से परिवारों को जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की है और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया है।
INDIAN TV NEWS सूरज कौशिक जिला प्रभारी शामली