मामला बबेरू तहसील क्षेत्र के विकासखंड कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत दतौरा गांव का है । जहाँ आज बुधवार दोपहर 12:00 बजे ग्राम प्रधान श्रीमती समुद्री देवी एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के तत्वाधान में वृद्ध, असहाय, गरीब, महिला पुरुषों को ठंडी से निजात पाने के लिए 200 कम्बलों का वितरण किया गया जिसमें गरीब असहाय लोग कम्बल पाकर उनके चेहरों पर मुस्कान छा गई वितरण के दौरान भारी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे कम्बल वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सदस्य केदारनाथ, कृष्ण दत्त, राजकुमारी, बहादुर चंद, सुनीता देवी कालू राम, आदि मौजूद रहे वही इस कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी विजयपाल यादव प्रधान प्रतिनिधि दतौरा के द्वारा किया गया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट