अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला
दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अयोध्या की टीम ने रामगढ़ की टीम को 9 विकेट से पराजित किया ।टॉस अयोध्या के कप्तान गोपाल चौबे ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते रामगढ़ की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 143 रन बनाएं ।जिसमें राजेश ने 4 छक्के व 6 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर 56 रन बनाएं। वहीं मनीष ने 2 चौकों की सहायता से 25 रन,आकर्ष ने 2 छक्का व 1 चौकों की मदद से 18 रन बनाए एवं अमन ने 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाए
गेंदबाजी करते हुए अयोध्या टीम के गेंदबाज अरुण ने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किया,चिरंजीवी ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि परवेज ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए एवं दिव्यांशु ने 2 ओवरों में 15 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 8.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 148 रन पर सिमट गई।जिसमें रौनक ने 8 छक्कों व 10 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर सर्वाधिक 90 रन बनाए।वहीं मिथिलेश 8 चौकों की मदद से 34 रन बनाएं,चंचल ने 1 छक्के व 2 चौकों की मदद 17 रन एवं विवेक ने 1 छक्का और 2 चौका की मदद से 28 रन बनाए।
इस तरह अयोध्या की टीम ने रामगढ़ की टीम को 9 विकेट से पराजित किया।
इस जीत के नायक अयोध्या की टीम के खिलाड़ी रौनक को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि सुरेंद्र अग्रहरि के हाथों पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में इकबाल कुरैशी व अनुराग चौरसिया रहे। कमेंट्री सलीम खान एवं इरफान खिलाड़ी ने की, जबकि स्कोरिंग शनि एवं आयान ने संभाली।
अगला 12.01.2026 का मैच दुद्धी-ए बनाम ग्रासिम इंडस्ट्रीज के बीच खेला जाएगा।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)