प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा, स्वच्छता व गोशालाओं पर दिया जोर
प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा, स्वच्छता व गोशालाओं पर दिया जोर,सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों के बेहतर रख-रखाव, अवैध खनन पर सख्ती और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश
सहारनपुर मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में स्वच्छता, गोशालाओं के संचालन, अवैध खनन, यातायात व्यवस्था तथा अतिक्रमण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।प्रभारी मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सभी सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों के बेहतर रख-रखाव, नियमित सफाई एवं हाईजीन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शौचालयों का औचक निरीक्षण करने तथा यूरिनल की प्रतिदिन सफाई कराने को कहा। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत शेष विद्यालयों में कार्य पूर्ण कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने के निर्देश दिए।गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए प्रभारी मंत्री ने वर्मी कम्पोस्ट, गोपेंट, गोनाइल, उपले एवं गो-काष्ठ जैसे गो-उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि “एक गाय एक परिवार का पालन कर सकती है”, इसकी महत्ता को समझते हुए आमजन को गो-उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। सभी विभागों को गोशालाओं में निर्मित उत्पादों का प्राथमिकता से उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश देते हुए उन्होंने ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, बिना नंबर प्लेट एवं बिना माइनिंग टैग के वाहनों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रखने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रवर्तन कार्यवाही बढ़ाई गई है तथा चेकपोस्ट भी स्थापित किए गए हैं।बैठक में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, सड़क सुरक्षा के लिए विभागीय समन्वय, अतिक्रमण हटाने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने तथा नदियों को अतिक्रमण मुक्त रखने पर भी जोर दिया गया। जिला पंचायत को अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने तथा सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित होने पर ही एनओसी देने के निर्देश दिए गए।बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री ने विकसित भारत–जी राम जी (गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) के तहत चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की जानकारी मीडिया को दी।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़

About the Author
Post Views: 20
Related posts:
- हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध
- वाराणसी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सरोवरों में उमड़ी भीड़, प्रशासन ने की विशेष तैयारियां, सफाई के लिए दिन-रात डटे रहे मजदूर
- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना हरदी क्षेत्र में हिंसा जघन्य हत्या
- ऑपरेशन सवेरा” : नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर