इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर डॉक्टर मोहम्मद इकराम
अफसर दे रहे केवल आश्वासन, आक्रोशित हुए किसानो ने निकाली रैली।
नजीबाबाद – लगातार 12 दिन से कड़ाके की अपने घरों को छोड़े हुए किसान डीएफओ कार्यालय पर धरना दे रहे हैं परंतु इन 12 दिनों में किसने की कोई भी मांग पूरी नहीं की गई, बल्कि नजीबाबाद के अफसरों द्वारा किसानो को केवल आश्वासन दिया जा रहा है जिससे किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने डीएफओ कार्यालय से उप जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली और रैली में वन विभाग मुर्दाबाद वन विभाग हाय-हाय, जो ना माने झंडे से वह मानेगा डंडे से जमकर नारे लगाए। ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा की 12 दिन भी जाने के बाद भी हमारी मांगों को अनसुना किया जा रहा है लेकिन किसान हर नहीं मानेंगे और हक की लड़ाई जीत कर रहेंगे। वही जिला उपाध्यक्ष विरेश राणा ने कहा कि हमारी मांगे पूरी ने करके संबंधित अधिकारी हमें उकसा रहे हैं परंतु याद रखें कि धरना जब तक समाप्त नहीं होगा जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती। अजय कुमार ने कहा अगर हमारी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो जल्द ही हम अपने डंगरों को डीएफओ कार्यालय पर लाकर बांध प्रारंभ कर देंगे। रेली डबल फाटक ओवर ब्रिज से होकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर भी किसानों ने जमकर वन विभाग मुर्दाबाद के और राजस्व विभाग किसाने की जमीन वापस करें के नारे लगाए लगाए। उप जिलाधिकारी कार्यालय के उपस्थित न होने पर तहसीलदार नजीबाबाद से किसानो की वार्तालाप हुई, किसानों ने बताया कि हम अपना परिवार छोड़कर धरने पर बैठे हैं परंतु कोई भी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही धरना उग्र रूप में ले ले जिसकी जिम्मेदारी जिम्मेदारी सिर्फ संबंधित अधिकारी की होगी। रैली में सैकड़ो की भारतीय किसान यूनियन टिकैत के योद्धा मौजूद रहे।