ITN न्यूज चैनल रिपोर्टर लक्ष्मण राम
गुजरात के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डी जी बंजारा अपने परिवार जनों के साथ रविवार को रामदेवरा पहुंचे वह बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बंजारा रविवार को रामदेवरा पहुंचे थे उन्होंने बाबा रामदेव समाधि स्थल पर मिश्री पताशा मखमली चादर चांदी का छत्र चढा कर विशेष रूप से पूजा अर्चना की।इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी पुत्र पुत्री सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे उन्होंने डाली बाई की समाधि के भी दर्शन किए। बाबा रामदेव जी के जीवन इतिहास के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। वह कचहरी परिसर में रुक कर तंवर समाज के लोगों से मुलाकात की रामदेवरा पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति कार्यालय में उनका विशेष रूप से साफा माला व साल पहनकर अभिनंदन व स्वागत किया गया इस अवसर पर बाबा रामदेव वंशज खेत सिंह तंवर चतुर सिंह तवर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व उन्होंने पवित्र रामसरोवर तालाब परचा बावड़ी सहित अन्य स्थानों का घूम कर भ्रमण भी किया बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से दर्शनीय स्थल पर की गई अत्याआधुनिक व विशेष सुविधा को लेकर उन्होंने समाधि समिति पदाधिकारी की सराहना करते हुए इसे शानदार व्यवस्था बताया। रविवार को भीड़ अधिक होने से देश के अलग-अलग स्थान से हजारों लोग रामदेवरा पहुंचे थे ऐसे में गुजरात से आए लोगों ने पूर्व महा निरीक्षक से मुलाकात कर उनके साथ यादगार स्वरूप फोटो भी ली।