कमासिन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के करीब 04 लाख रुपए कीमत के पीली व सफेद धातु के टुकड़े सहित 14 हजार रुपए नकद बरामद ।
खबर जनपद बांदा के थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम महेंद्र का है जहां पर अभियुक्तों द्वारा दिनांक 24/25.12.2025 की रात्रि को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम महेड़ में घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम महेड़ में राधेश्याम पुत्र ननकू के घर में अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 24/25.12.2025 की रात्रि को ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कमासिन में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था । इस क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले धर्मेंद्र कुमार निवासी लखनपुर थाना कमासिन सत्येंद्र कुमार निवासी गौरा लखनपुर थाना कमासिन आशीष कुमार निवासी लखनपुर थाना कमासिन आशीष पुत्र हरछठिया निवासी गौरा लखनपुर थाना कमासिन जनपद बांदा अभियुक्तों की पहचान करते हुए कमासिन-राजापुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा चोरी करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये करीब 04 लाख रुपए अनुमानित कीमत के 9.25 ग्राम पीली धातु के 04 टुकड़े, 984 ग्राम सफेद धातु के 04 टुकड़े व 14 हजार रुपए नकद बरामद हुआ है । सभी अभियुक्ततो के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट