पत्रकार सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
टोंक। जिले के सबसे बड़े सआदत अस्पताल में सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नशे में धुत होकर पहुंच गया। उसने शर्मसार करने वाली हरकत करते हुए मरीजों के सामने ही वार्ड में टॉयलेट कर दिया। इसके बाद वह लड़खड़ाकर वहीं फर्श पर गिर गया जिसे स्टाफ ने संभाला। घटना से वार्ड में मौजूद मरीज असहज हो गए और स्टाफ से जाकर चिकित्सक को अस्पताल से बाहर ले जाने को कहा।
सूचना पीएमओ तक पहुंची, जिनके दखल के बाद चिकित्सक को व्हील चेयर पर बैठाकर घर तक पहुंचाया गया। यह वरिष्ठ चिकित्सक अनुराग शर्मा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वार्ड 20 में रात करीब साढ़े दस बजे चिकित्सक अनुराग शर्मा लड़खड़ाते हुए आए।