सहारनपुर-
थाना गंगोह पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 25 पाउच अवैध देशी शराब बरामद
सहारनपुर (गंगोह)-पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अवैध शराब की रोकथाम व इसकी तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सजीव कुमार थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14.01.2026 को चैकिंग व गश्त के दौरान अभियुक्त नीरज कर्णवाल उर्फ शेरू पुत्र जयलाल नि0 कोल डिपो वाली गली मौ0 टाकान कस्बा व थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को डिग्री कालेज रोड़ से विद्यार्थी तिराहे की तरफ बायपास रोड पर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 25 पाउच (टेट्रा पैक ) देशी शराब महबूबा मार्का की बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 29/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
नीरज कर्णवाल उर्फ शेरू पुत्र जयलाल नि0 कोल डिपो वाली गली मौ0 टाकान कस्बा व थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
बरामदगी का विवरण-
25 पाउच (टेट्रा पैक) देशी शराब महबूबा मार्का_
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री अतुल कुमार थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
2. हे0का0 362 अमित पंवार थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
3. का0 326 रिंकू कुमार थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
4. का0 126 सविन कुमार थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़