ज्वाला कप टूर्नामेंट में दूसरे सेमीफाइनल में इलेवन स्टार बबेरू ने हरियाणा को 6 विकेट से हराकर फाइनल में किया प्रवेश
मामला बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज ग्राउंड का है, जहां आज बुधवार की दोपहर ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम सेमीफाइनल मैच इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब बबेरू व हरियाणा टीम के बीच खेला गया है, जिसमें हरियाणा टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जिसमें हरियाणा टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवर के खेल में 13.4 ओवर खेलकर 87 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। जिसमें प्रियांशु यादव 25 रन, अमित वर्मा 14 रन, बनाए वहीं इलेवन स्टार बबेरू के गेंदबाज अजीत 3 विकेट अखिल द्विवेदी, धनंजय करवरिया, विशाल चौधरी, दो दो विकेट हासिल किया है। वहीं इलेवन स्टार क्रिकेट बबेरू के बल्लेबाजों ने 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 8.2 ओवर में चार विकेट खोकर 91 रन, आसानी से बना लिया। जिसमें हरियाणा टीम के गेंदबाज अमित वर्मा तीन विकेट, अभिषेक तोमर एक विकेट हासिल किया। जिसमें इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब बबेरू की टीम ने हरियाणा की टीम को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। जिसमें दूसरे सेमीफाइनल में मैन ऑफ द मैच निशांत यादव को चुना गया। जिसमें बबेरू के पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के पुत्र सुधीर कुशवाहा के द्वारा मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी ₹2100 देकर पुरस्कार किया है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट